नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में एरिस (Aeris) सेडान को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपए तय की है। यह नई कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर की जगह लेगी, जो लगभग एक दशक से भारत में बिक रही थी। इसका साइज फोर-मीटर से कम है और यह मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा और होंडा अमेज को टक्कर देगी। एरिस के बाहरी हिस्से में बदलाव किए गए हैं। वहीं, अंदर नए फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति डिजायर (Rs.6.31 लाख), हुंडई ऑरा (Rs.5.99 लाख) और होंडा अमेज (Rs.7.65 लाख) से होगा। ये डिजायर से करीब 1 लाख सस्ती है।टाटा एरिस का एक्सटीरियर और डिजाइन टाटा एरिस के आगे और पीछे के हिस्से में बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसका बेसिक आकार वही है। इसमें LED ...