मधुबनी, मार्च 2 -- मधुबनी। होली बाद शहर में देश विदेश के साधु संत जुटेंगे। मिथिलांचल हरिनाम सत्संग सम्मेलन का 82 वां अधिवेशन 10 से 15 मार्च तक शहर के टाऊन क्लब फील्ड में होगा। संत सम्मेलन बोर्ड के प्रबंध सचिव विनय कुमार वर्मा, अध्यक्ष अवकाशप्राप्त आईएएस अधिकारी जीबछ झा, वरीय सदस्य अवकाशप्राप्त जिला जज एन के लाल ने बताया कि 82 वां अधिवेशन को लेकर सभी तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि संत सम्मेलन में उड़ीसा के उत्कल पीठाधीश्वर जगतगुरू रामप्रिय दास, श्रीराम कथा कुंज अयोध्या के आचार्य अनंत विभूषित देश के ख्यातिप्राप्त संत श्रीरामानंद दास, सिमरिया के तुलसीपीठाधीश्वर विष्णुदेवाचार्य बाल व्यासजी महाराज, वाराणसी से डॉ जनार्दन दीक्षित, अयोध्या के लवकुश शास्त्री, चित्रकुट की मानस मोहिनी संध्या तिवारी, वृंदावन के गोपी रमण दास सहित पड़ोसी राष्...