नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- लच्छा पराठे का स्वाद तो सबको भाता है। लेकिन जब पूरे परिवार को साथ में खिलाना हो या फिर गेस्ट घर आ जाएं तो लच्छा पराठा बनाने के नाम से ही हाथ-पांव फूल जाते हैं। क्योंकि इन पराठों को बनाने में टाइम लगता है और अगर एक साथ 4-5 लोग डाइनिंग टेबल पर खाने के लिए बैठ गए हों तो फटाफट बनाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब से ऐसा कुछ नहीं होगा। आप जितने चाहे मेहमानों और फैमिली मेंबर को लच्छा पराठा खिला सकते हैं। इस काम में मदद करेगी पूनम देवनानी की ये ट्रिक, जिसकी मदद से आप एक बार में कम से कम 10-12 लच्छा पराठा साथ में बना सकेंगी। तो बस नोट कर लें ये कमाल की ट्रिक।एक बार में ही 10-12 लच्छा पराठा बनाने की ट्रिकसबसे पहले गेंहू और मैदा को बराबर मात्रा में मिलाकर गूंथ लें। अगर आप चाहें तो केवल मैदा या फिर केवल गेंहू का आटा भी ले सकती ...