मुजफ्फर नगर, मई 1 -- खतौली। आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सेंट थॉमस स्कूल के छात्र आरव उपाध्याय ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप कर शानदार सफलता हासिल की है। आरव की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। आरव ने बताया कि वह भविष्य में बीटेक कर इंजीनियर बनना चाहता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और परिवार को दिया। आरव के पिता तरूल मेडिकल लाइन में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। जिला टॉपर आरव ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था और लक्ष्य को लेकर पूरी तरह समर्पित था। यह भी पढ़ें- इंटर में नैतिक हाईस्कूल में सहज मौर्या जिला टॉपर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद वह अपनी पड़दादी और मां के साथ स्कूल पहुंचा, जहां उसने शिक्षकों और प्रधानाचार्य को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.