10-12 घंटे की अघोषित कटौती से लोग बेहाल
हरदोई, मई 23 -- मल्लावां। मल्लावां कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया है। 10 से 12 घंटे की अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोग छतों पर सोने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी रामकुमार, गोविंद शुक्ला, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, मंटू, विनय कुमार और योगेश सोनी ने बताया कि बिल पूरा जमा करने के बावजूद 24 घंटे में लगातार छह घंटे भी बिजली नहीं मिलती। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि जल्द आपूर्ति नहीं सुधरी तो आंदोलन होगा। दिन-रात मिलाकर सिर्फ 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी रात 10 बजे गई बिजली कई घंटे बाद आती है। वोल्टेज 180 से भी कम रहने के कारण पंखे-कूलर नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.