चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- मनोहरपुर। हथियार से वार के साथ-साथ पुलिस अब नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर वार भी चला रही है। नक्सलियों अब सरेंडर करो या अंजाम भुगतो का साफ संदेश देते हुए पुलिस ने सारंडा के छोटानगरा, मनोहरपुर, जराईकेला समेत थाना क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों, सड़क के समीप बैनर व पोस्टर लगाकर नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील की गई। इस दौरान 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ प्रधान दा व आकाश दा उर्फ मनोज दा समेत 25 लाख, 15 लाख, 10 लाख, 5 लाख, 2 लाख, 1 लाख के इनामी नक्सलियों व सदस्यों सहित कुल 50 लोगों का तस्वीरे सहित पूरी जानकारी प्रकाशित किया गया। इसके अलावा सरकार द्वारा आत्मसमर्पण की नीतियों के बारे भी स्पष्ट जानकारी दी गई ताकि नक्सली व उनके परिवार प्रभावित आत्मसमर्पण की नीति से जुड़े व मुख्य धारा में लौटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.