चक्रधरपुर, जून 13 -- सोनुवा। एसआईआर को लेकर शनिवार को मनोहरपुर विधासभा क्षेत्र के सोनुवा में भाजपा द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट-2 को मतदाता सूची के सत्यापन के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबन गुप्ता और जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर रहकर काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। यह भी पढ़ें- भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित मौके पर जिला कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, जिला उपाध्यक्ष ...