10 हेक्टेयर में पौधरोपण अभियान शुरू
बहराइच, जुलाई 1 -- रुपईडीहा। रुपईडीहा रेंज के अंतर्गत चकिया कक्ष संख्या 14 क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ किया गया। रुपईडीहा वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार शुक्ल के नेतृत्व में संदीप जायसवाल जिला पंचायत सदस्य ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके पश्चात ग्रामीणों व वन कर्मियों के सहयोग से आम, पाकड़, जामुन, गुलमोहर, बरगद, फल दार व शोभाकारी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी विनय राना व अमीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.