10 हजार से शुरू किया छोले-भटूरे का स्टॉल, 4 दिन में बिकीं 441 प्लेटें; हुआ 10530 का मुनाफा
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- हर बेरोजगार व्यक्ति को हमेशा नौकरी की जरूरत हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार जरूरत होती है एक मौके की, आर्थिक मदद की और ऐसे आइडिया की, जिसे जमीन पर उतारा जा सके। सोशल मीडिया पर सामने आई एक ऐसी ही कहानी इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही है। एक शख्स नौकरी की तलाश में था, लेकिन उसे नौकरी दिलाने के बजाय अपना छोटा कारोबार शुरू करने में मदद की गई। महज 10000 रुपये की शुरुआती रकम से छोले-भटूरे का स्टॉल शुरू हुआ और चार दिनों में ही इसकी बिक्री ने उम्मीद से कहीं बेहतर नतीजे दिए। यह कहानी एक्स (X) पर अंकित पांडे की एक पोस्ट के जरिए सामने आई। उन्होंने बताया कि अपने घर के केयरटेकर से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि उसका भाई बेरोजगार है। वह पहले एक ढाबे पर काम कर चुका था, लेकिन फिलहाल उसके पास कोई रोजगार नहीं था। केयरटेकर ने अंकित से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.