नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Ai+ PulseTab Launched in India: Ai+ ने गुरुवार को हुए इवेंट में अपने ढेर सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इवेंट में कंपनी ने Ai+ Nova 2 5G सीरीज स्मार्टफोन्स और Ai+ Nova Flip 5G फोन के साथ अपना पहला टैबलेट भी लॉन्च किया है, जिसका नाम Ai+ PulseTab है। यह टैबलेट बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है और सस्ता होने के बावजूद इसमें बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी ने नए PulseTab को दो कलर्स में लॉन्च किया है। इसमें 10.95-इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। दमदार साउंड के लिए टैबल में क्वाड स्पीकर सेटअप भी दिया गया है। 8,000mAh बैटरी वाले इस टैब में 13 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस नए टैब की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...चलिए सबसे पह...