10 हजार से अधिक कांवड़ियों का सहारा बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हरिद्वार, अगस्त 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान श्री स्वामी भूमानंद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में 30 जुलाई से चल रहा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी राहत बन रहा है। शिविर में अब तक 10 हजार से अधिक कांवड़ यात्री स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। कांवड़ यात्रा के समापन तक शिविर लगातार जारी रहेगा। शिविर में श्रद्धालुओं को 24 घंटे निशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। इसमें चिकित्सकीय परामर्श, दवाएं, प्राथमिक उपचार, चोट लगने पर गर्म पट्टी, पैरों के दर्द में गर्म पानी की सिकाई, शुद्ध पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा शामिल है। श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Shamli News: भोजन से लेकर चिकित्सा तक की व्यवस्था, 15 साल से लगातार सेवा कर रहे स्थानीय लोग; स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.