सहरसा, मार्च 3 -- सौरबाजार। थाना क्षेत्र के अजगैबा पंचायत अंतर्गत गढ़िया गांव में सोमवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर लगभग 10 हजार लीटर शराब नष्ट कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम पश्चिम दिशा के बहियार में पहुंची, जहां होली में खपाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में शराब तैयार की जा रही थी। मौके से एक दर्जन से अधिक ड्रम भी जब्त किए गए। इंस्पेक्टर सह अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों की पहचान की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.