10 हजार मीटर दौड़ में रितु गंगवार ने जीता कांस्य
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पीलीभीत। जिले की एथलीट रितु गंगवार ने बरेली में आयोजित छठवीं यूपी स्टेट ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। रितु की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है। रितु की सफलता पर जिला सचिव डोरी लाल शर्मा, एथलेटिक्स कोच मनीष कुमार, अध्यक्ष राजवीर और कोषाध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रितु ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- 1500 मीटर दौड़ में अल्का ने जीता कांस्य पदक यह भी पढ़ें- दौड़ में दिव्या पाल ने जीता गोल्ड मेडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.