10 हजार बच्चों की नौकरी तुरंत लगवाएंगे, सीवी-बायोडाटा दीजिए; प्रशांत किशोर का बांकीपुर में ऐलान
पटना, अगस्त 11 -- बिहार के बांकीपुर से विधायक बने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है। पीके ने बांकीपुर विधानसभा में रहने वाले परिवारों से उनके पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के सीवी और बायोडेटा मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर उपचुनाव में नौकरी देने का वादा नहीं किया था, फिर भी वह पहला काम यही करने जा रहे हैं। पीके ने कहा कि वह अपने संपर्क के आधार पर बेरोजगार युवाओं को ऑफिस और फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी दिलवाएंगे। प्रशांत किशोर ने हाल ही में पटना शहर की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराकर जीत हासिल की थी। 11 अगस्त मंगलवार से उन्होंने बांकीपुर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस दौरान वह वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से संवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.