प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिले में पीएनजी के 32 हजार कनेक्शनधारक हैं, जिसमें से 10 हजार लोगों ने कनेक्शन होने के बाद आज तक इसका इस्तेमाल भी नहीं किया है। शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एनआईसी सभागार में अफसरों व गैस डिस्टीब्यूटर्स के साथ बैठक कर निष्क्रिय लोगों को सक्रिय कराने के लिए कहा। जिससे एलपीजी सिलेंडर के लिए चल रही मारामारी जल्द ही समाप्त हो जाए।डीएम ने पीएनजी पाइप लाइन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एनओसी को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर जल्द जारी करने को कहा। इंडियन ऑयल, अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर से जिस क्षेत्र के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें चिह्नित करने व वहां पर लोंगो को जागरूक कर पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.