नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में 10 हजार छात्रों के रहने के लिए दिल्ली सरकार ने हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया है। इन छात्रावासों का निर्माण विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जमीन लेकर भी हॉस्टल बनाए जाएंगे। इनमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों की सुरक्षा एवं आर्थिक स्थिति का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह हॉस्टल छात्र एवं छात्राओं दोनों के लिए बनेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के कुछ विश्वविद्यालयों और संस्थानों में हॉस्टलों का निर्माण पहले से जारी है और अब आवश्यकता को देखते हुए इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की राजधानी होने के साथ दिल्ली शिक्षा का एक बड़ा केंद्र भी है। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा क...