धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बोकारो जिले के भोजूडीह में ठेका कंपनी के प्रतिनिधि से 10 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार आद्रा रेल मंडल के जूनियर इंजीनियर रवींद्र कुमार को मंगलवार को धनबाद सीबीआई की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया। सोमवार की शाम रवींद्र दारोगा प्रधान कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (डीपीसीपीएल) के साइट इंजीनियर अरविंद कुमार राय से 10 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया था। सीबीआई की टीम ने रवींद्र के दफ्तर और आवास को भी खंगाला। डीपीसीपीएल को रेलवे से रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम मिला है। भोजूडीह में कंपनी का साइट ऑफिस है। अरविंद ने भोजूडीह में पदस्थापित रेलवे के जेई रवींद्र कुमार से साइट ऑफिस में बिजली कनेक्शन देने का अनुरोध किया था। इसके एवज में रवींद्र ने 10 हजार की रिश्वत की पेशकश की थी। 27 फरवरी को अरविंद ने मामले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.