मेरठ, मार्च 3 -- रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला हीरालाल निवासी रईसुद्दीन ने मंगलवार को मवाना थाना में दी गई तहरीर में बताया कि Rs.10 हजार के लेनदेन को लेकर अंकुर व उसके अन्य साथियों ने कुट्टी की मशीन पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.