समस्तीपुर, मार्च 6 -- समस्तीपुर। पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ग्रामीण महिलाओं को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से रुपये उड़ा लिए। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में घूम रहे कुछ अज्ञात लोगों ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि सरकार की ओर से पहले मिली 10 हजार रुपये की सहायता के बाद अब दो लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है। इस राशि को पाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। शिउरा गांव निवासी शीला देवी ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के मिनी ब्रांच से पैसे निकालने जा रही थीं। रास्ते में एक व्यक्ति ने उनके हाथ में पासबुक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.