नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- पहाड़ के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। हिमाचल सरकार स्कूलों में मास्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि अगले छह महीने में 4000 और शिक्षक रखे जाएंगे। शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नोगली नाम की जगह पर जनसभा थी। मुख्यमंत्री यहीं लोगों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सेहत के साथ गांव की अर्थव्यवस्था सरकार की पहली पसंद है। सुक्खू के मुताबिक बीते तीन साल में 10 हजार से ज्यादा शिक्षक भर्ती हो चुके हैं। अब 4000 नए पद भरने की बारी है। उनका कहना है कि इससे सरकारी स्कूलों की नींव और मजबूत होगी। सरकार चाहती है कि जनता को बेहतर सुविधाएं मिलें और प्रदेश में रोजगार के मौके भी बढ़ें। सीबीएसई स्कूलों का जाल मुख्यमंत्री ने ...