10 हजार की सैलरी, 300 करोड़ का ट्रांजैक्शन! रैपिडो ड्राइवर के खाते से चला 550 करोड़ का हवाला खेल
अहमदाबाद, मार्च 4 -- गुजरात के अहमदाबाद में 10 से 12 हजार रुपये महीना कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन का मामला सामने आया है। इसके बाद ED ने 550 करोड़ रुपये के अवैध क्रिकेट सट्टा और शेयर बाजार हेरफेर रैकेट का पर्दाफाश किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि जांच एजेंसियों ने संदिग्ध बैंक गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। ड्राइवर प्रदीप ओडे के खाते में भारी-भरकम लेनदेन ने अधिकारियों को चौंका दिया। इसके बाद ED ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ओडे का बैंक खाता कथित तौर पर अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और शेयर बाजार में हेरफेर से जुड़े पैसों को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पूछताछ में प्रदीप ओडे ने स्वीकार किया कि उसने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.