नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भारत में मॉनसून एक बार फिर अपने पूरे जोर में आ गया है। हाल ही में जारी सैटेलाइट तस्वीरों में मॉनसून की बारिश का एक बड़ा दायरा (बेल्ट) दिखाई दिया है, जिसमें बादलों की विशाल पट्टी सात से 10 हजार किलोमीटर (उत्तर भारत से दक्षिण कोरिया तक) तक बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, यह घटना 2026 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सबसे सक्रिय दौर में से एक है, जिसे मैसिव मॉनसून डे करार दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस घटना से भारत के लगभग 88 से 92 फीसदी हिस्से को बादलों ने ढक दिया है। इस सक्रिय मॉनसून के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तीव्र बारिश के हालात बन गए हैं। यह भी पढ़ें- हिमाचल में 28 से फिर सक्रिय होगा मॉनसून, 4 दिन बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टआखिर क्यों गायब हो गए थे बाद...