10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी गांव में छह फरवरी 2026 को चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में प्रधान सुशील शुक्ला समेत कई लोग घायल हुए थे। मामले में कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने को पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उसी मामले में फरार चल रहे शीतला प्रसाद शुक्ला निवासी खनवारी को महाबीरपुरम कॉलोनी प्रयागराज जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.