प्रमुख संवाददाता, अगस्त 19 -- UP News: यूपी के कानपुर में 10 हजार की नौकरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को तीन करोड़ से अधिक का सीजीएसटी नोटिस मिला है। इस मामले में अब धोखाधड़ी की जांच पुलिस करेगी। एक साल से भटक रहे युवक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर नौबस्ता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीजीएसटी का नोटिस मिलने के बाद पीड़ित की नौकरी चली गई। इसके साथ ही राशन कार्ड भी कैंसल कर दिया गया। आवास विकास हंसपुरम के ओमजी शुक्ला को बीते 21 अगस्त 2025 को सीजीएसटी का नोटिस मिला। सीजीएसटी के नोटिस के मुताबिक उन्हें 3 करोड़ 14 लाख 56 हजार से अधिक रुपये टैक्स जमा करना था। नोटिस देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नोटिस से ही उन्हें पता चला कि उनके नाम पर ओम इंटरप्राइजेज के नाम से एक फर्म खोली गई है। यह फर्म साल 2023 में रजिस्टर्ड कराई गई।...