10 हजार उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव, बैलेंस पॉजिटिव पर ही होंगे पोस्टपेड
सहारनपुर, मई 15 -- सहारनपुर, संवाददाता। शासनादेश जारी होने के बाद जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बिजली विभाग पात्र उपभोक्ताओं को टेक्स्ट मैसेज भेजकर पोस्टपेड व्यवस्था में बदलाव की सूचना दे रहा है। हालांकि जिले में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं का बैलेंस फिलहाल नेगेटिव होने के कारण उनके मीटर अभी पोस्टपेड में परिवर्तित नहीं किए जाएंगे। बिजली विभाग के अनुसार केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर पोस्टपेड प्रणाली में बदले जाएंगे, जिनका बैलेंस पॉजिटिव होगा। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया या एरियर है, उन्हें पहले भुगतान करना होगा। विभाग ने अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आंशिक भुगतान की सुविधा भी दी है, ताकि वे धीरे-धीरे बकाया जमा कर पोस्टपेड व्यवस्था का लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- 1.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.