गढ़वा, जून 21 -- डंडई, प्रतिनिधि। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर डीएसइ अनुराग मिंज ने प्रखंड क्षेत्र के 10 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करने की तिथि निर्धारित की है। उसके लिए अलग-अलग पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। जिन स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन होना है उसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय करके, मध्य विद्यालय जरदे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लवाहीकला, मध्य विद्यालय बैरियादामर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला बैरिया दामर, मध्य विद्यालय मल्लाह टोला जरही, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनेहारा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दादर टोला लवाही, मध्य विद्यालय डंडई और मध्य विद्यालय रारो शामिल हैं। 22 जून को प्रखंड के मध्य विद्यालय करके और मध्य विद्यालय जरदे में चुनाव होना है। उसके बाद जुलाई में बाकी सभी व...