शामली, जनवरी 27 -- पिछले करीब एक माह से खराब पाईप लाईन को ठीक करने का काम बुधवार को शुरू किया जायेगा। जिस कारण दिनभर जलापूर्ति बाधित रहेगी। नगर पालिका के जलकर जेई हर्षित गर्ग ने बताया कि शहर के मेरठ-करनाल मार्ग स्थित आरके इंटर कालेज के बाहर नगर पालिका की पाईप लाईन बार बार क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसको बदलने का कार्य बुधवार सवेरे 10 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। जो शाम 7 बजे तक चलेगा। उक्त पाईप लाईन पानी की मुख्य पाईन लाईन होने के कारण पूरे शहर की जलापूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.