गिरडीह, जनवरी 7 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के सभागार कक्ष में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम की अध्यक्षता में आइडीए/एमडीए का प्रशिक्षण सभी सीएचओ, एएनएम सुपरवाइजर, सहिया, एमपीडब्ल्यू एवं बीटीटी को दिया गया। एमटीएस मो कमर द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। मो कमर ने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों में आइडीए/एमडीए कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक चलेगा। प्रथम दिन बूथ पर उसके बाद घर-घर जाकर दवाई प्रशासक द्वारा खिलायी जायेगी। जिसमे एलबेंडाजोल एवं डीइसी की गोलियां उम्रवार दवाई के अनुसार खिलायी जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी को पंचायत के अंतर्गत सभी गांवों में जाकर खिलायी जानी है। इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ बीमार हैं, उसे दवाई नहीं खिलायी जानी है। डॉ...