10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा 10 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान चलाने जा रही है। इसमें 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं और 15 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संस्थानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जनजागरण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत नौ अगस्त को लखनऊ मुख्यालय से निकलने वाली तिरंगा यात्रा से होगी। यह जानकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सोमवार को रोहनियां स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे जनसहभागिता के साथ जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। बताया कि अभियान के तहत चार और पांच अगस्त को जिला तथा छह अगस्त को मंडल स्तर पर तैयारी बैठकें होंगी। यह भी पढ़ें- भाजपा वार्ड और बूथों जगाएगी देश भक्ति की अलख 10 से 12 अगस्त तक हर मंडल तथा वार्ड स्तर पर एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.