औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जूम के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों से कहा कि वे प्रतिदिन अपने कार्यालयों में प्रात: 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत जनसुनवाई पंजिका में अंकन कराया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल औपचारिकता पूरी करना स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.