10 से 12 जून तक बितरोई स्टेशन पर ब्लॉक
बरेली, जून 9 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बितरोई रेलवे स्टेशन पर 10 से 12 जून तक ब्लॉक रहेगा। यहां प्री-एनआई/एनआई का कार्य किया जायेगा। जिस वजह से कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेनों को रि-शिड्यूल और नियंत्रित करके चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया, बितरोई में ब्लॉक के चलते 11 जून को 55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी लालकुआं से 60 मिनट और 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी कासगंज से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर संचालित होगी। 12 जून को 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी बरेली से उझानी के बीच 20 मिनट और 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी उझानी से बरेली सिटी के बीच 20 मिनट को नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.