सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। 10 फरवरी से क्षेत्र में शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवान झा ने की। जबकि संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने किया। बैठक में अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए घर-घर जाकर एवं निर्धारित बूथों पर लोगों को डीईसी टैबलेट और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीडीओ ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। इसके लिए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य किया जाए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.