10 से महंगा होगा बस का सफर, नए किराए का प्रस्ताव तैयार
धनबाद, जून 8 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। बिहार और रांची की तर्ज पर अब धनबाद से संचालित बसों का भी किराया बढ़ाया जाएगा। धनबाद बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में रविवार को विभिन्न रूटों पर बस भाड़ा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अनुमोदन के लिए एसडीओ के समक्ष सोमवार को प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रशासन की सहमति के बाद 10 जून से नई दरें लागू की जाएंगी। बताया गया कि कोरोना काल के बाद आंशिक रूप से किराया बढ़ाया गया था। इसके बाद डीजल की कीमतें, मोटर पार्ट्स, टायर, स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव के खर्च में लगातार वृद्धि हुई है। बढ़ती महंगाई के कारण बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इस कारण किराया संशोधन जरूरी हो गया है। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सिंह, शंभूनाथ सिंह, संजय कुमार सिंह, संजय यादव, बबलू सिंह, दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.