10 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, लुटेरे नहीं लगे हाथ
उन्नाव, फरवरी 26 -- पुरवा। पुरवा-मौरावां मार्ग पर बुधवार शाम दंपत्ति और उनके दो मासूम बच्चों के सामने बाइक सवार लुटेरे फिल्मी अंदाज में लगभग चार लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग गए। वारदात को 36 घंटे बीत जाने के बावजूद लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुरवा क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी महेश अपनी पत्नी रेनू और दो छोटे बच्चों के साथ बुधवार शाम करीब छह बजे बाइक से मौरावां क्षेत्र के गांव लच्छीखेड़ा में रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुरवा-मौरावां मार्ग पर बनिगांव के पास हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाश रेनू के हाथ से बैग छीन ले गए। बैग में करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक हजार रुपये नकद थे। एसएसपी जय प्रकाश सिंह और एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.