हापुड़, जुलाई 21 -- पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के चलते कारण गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की सुबह से शाम तक जल स्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी आई, जिसके बाद एक बार फिर से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश और बिजनौर बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में सोमवार को 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद एक बार फिर मंगलवार को जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है, जिसमें बढ़ोतरी निरंतर जारी है।खादर क्षेत्र के गांव चक लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह ने बताया कि जल स्तर इन दिनों उतार चढ़ाव पर रहता है, जिससे खादर क्षेत्र में भू-कटान जारी है, इसलिए खादर में गंगा तट पर जो खेतों में खड़ी फसल गंगा में समा रही हैं। यह भी पढ़ें- Agra...