10 सूत्री मांगों पर श्रामिक समाज का क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन आज
लखनऊ, सितम्बर 28 -- उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के हजारों कर्मियों की लंबित 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को श्रमिक समाज कल्याण संघ रोडवेज मुख्यालय का घेराव करेगा। प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार ने बताया कि निगम प्रबंधन को नोटिस देने के बाद 29 सितंबर को प्रदेश भर के क्षेत्रीय कार्यालयों का घेराव करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याएं और लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जहां समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए निर्णय नहीं लेने पर आंदोलन की नोटिस देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.