10 सूत्री मांगों पर ड्राइवर संघ ने किया आवाज बुलंद
साहिबगंज, मई 27 -- तीनपहाड़। झारखंड राज्य महासंघ के आह्वान पर साहिबगंज जिला ड्राइवर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र महतो के नेतृत्व में जिले के ड्राइवर मंगलवार को गोड्डा के लिए रवाना हुए। गोड्डा रवाना होने से पहले तीनपहाड़ सुभाष चौक पर जिलेभर के ड्राइवर जमा हुए। वहां से सभी गोड्डा के लिए निकले। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बताया कि गोड्डा में राज्य के 24 जिलों के महासंघ पदाधिकारियों की बैठक व रैली है। बैठक में ड्राइवर आयोग गठन, पेंशन व्यवस्था, नोकझोंक या दुर्घटना के मामलों में कानूनी सहायता समेत 10 सूत्री मांगों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि राज्य अध्यक्ष प्रशांत कुमार भी उड़ीसा से बैठक में शामिल होंगे। मौके पर धर्मेंद्र यादव, दिलदार कुमार, कासिम, फबुरी, सिमाचल महतो, प्रकाश महतो तथा जिला कोषाध्यक्ष बुर्ज प्रसाद महतो आदि मौजूद थे।फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.