मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में सार्वजनिक वाहनों के चालकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को उठाया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र राय ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि इस दौरान चालकों के कल्याण के लिए ड्राइवर आयोग का गठन, दुर्घटना में मौत पर 20 व अपंगता पर 10 लाख के बीमा का प्रावधान, 60 वर्ष के आयु के बाद पेंशन देने समेत अन्य मांगों को उठाया गया। इस दौरान संगठन ने डीएम को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...