लखीसराय, मार्च 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। व्यावसायिक चालकों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को ड्राईवर एसोसिएशन ऑफ बिहार, जिला लखीसराय के बैनर तले शहर में विशाल प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष मौसम कुमार यादव के नेतृत्व में चालक संघ के सदस्यों ने शहर के विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। प्रदर्शन के बाद चालक संघ के सदस्यों ने समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया और जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य भर के व्यावसायिक ड्राइवर लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.