10 सूत्री मांगों को लेकर गोरखपुर जा रहे दिव्यांगों को अधिकारियों ने रोका
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10 सूत्री मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने के लिए गोरखपुर जा रहे दिव्यांगों के दल को सोमवार को तहसील गेट के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया। एसडीएम ज्योति चौरसिया और क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मांगपत्र लेते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान और शासन स्तर की मांगों को उच्चाधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया। एक सप्ताह का समय मिलने के बाद दिव्यांगों ने गोरखपुर जाना स्थगित कर दिया। सर्व समाज विकलांग मंच और जन कल्याण विकलांग सेवा समिति के बैनर तले दर्जनों दिव्यांग पूर्व विधायक सुभाष पासी के कार्यालय से भाजपा का झंडा और टोपी लगाकर सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। तहसील के पास पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.