काशीपुर, जनवरी 25 -- जसपुर, संवाददाता। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की ऑनलाइन हुई प्रांतीय बैठक में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जनवरी से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारियों के साथ हो रहा किसी भी प्रकार का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को हुई बैठक में शिक्षकों ने अवगत कराया कि शिक्षक, कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब 28 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रदेश के जनपदों में आंदोलन चलाया जाएगा। संघ के पदाधिकारी अशासकीय विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को मीडिया, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उठाएंगे। इसके बाद प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन, धरना ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बावजूद भी शासन, प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.