आगरा, जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेशीय *स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने नगर विकास मंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र अपर नगर आयुक्त को सौंपा। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कई वर्षों से ध्यानाकर्षण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन नगर विकास *मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय/ आदेश जारी नहीं हुआ है। जिससे पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी व अन्य सभी सम्वर्गों व निकायों में भारी आक्रोश है। मांग पत्र पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पूर्व घोषित आन्दोलन/कार्य बंदी महासंघ की बाध्यता होगी। ज्ञापन देने वालों में विनोद इलाहाबादी, मोहन गुलज़ार, रोहित लवानिया, रंजीत सिंह नरवार, रेशम सिंह चाहर, अनिल राजौरिया आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.