जमशेदपुर, अगस्त 16 -- जमशेदपुर। स्नातकोत्तर मेडिकल की अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 सितंबर से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कोल्हन विश्वविद्यालय की ओर से तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा का केंद्र कोऑपरेटिव कॉलेज को बनाया गया है। चार पेपर की परीक्षा 18 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इन छात्र-छात्राओं की शोध पत्र की परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...