10 सितंबर तक 273 शिक्षण संस्थानों में बनेंगे निर्वाचन साक्षरता क्लब
औरैया, अगस्त 27 -- जिले के 204 माध्यमिक विद्यालयों और 69 महाविद्यालयों में 10 सितंबर तक निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। इन क्लबों के माध्यम से युवाओं को मतदाता पंजीकरण और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को निर्वाचन साक्षरता क्लब की भूमिका और गतिविधियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.