शामली, सितम्बर 1 -- भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस 10 सितंबर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी शामली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...