10 साल से फरार एक वारंटी गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 12 -- कोन। स्थानीय पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी न्यायालय में लगातार हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा कुर्की की कार्रवाई भी की थी। कोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नरायण सिंह निवासी सिद्धी थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम, चोरी और लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में पुलिस लगातार सुरागरसी कर रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चकरिया उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने डुगडुगी पिटवा कुर्की का नोटिस किया चस्पा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.