सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- सक्षम वर्मा,सीतामढ़ी। नगर थाना पुलिस ने सोमवार को बाइक लूट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला निवासी जयप्रकाश महतो के रूप में की गई है। नगर थानाध्यक्ष धनंजय ने बताया कि वर्ष 2015 में बाइक चोरी के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। इनमें से एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी जयप्रकाश महतो लंबे समय से फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- एसडीओ कार्यालय से चोरी बाइक मामले में आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रात के समय अपने घर आकर रह रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर उसे उसके घर से गिर...