10 साल में बंद हुए 94 हजार सरकारी स्कूल, रोजाना बंद हो रहे हैं इतने स्कूल, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- देश में स्कूली शिक्षा को लेकर नीति आयोग की नई रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में भारत में 94 हजार सरकारी स्कूल बंद या अन्य स्कूलों में विलय (मर्ज) कर दिए गए हैं। इसका असर छात्रों के एडमिशन पर भी पड़ा है। इस दौरान सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में करीब 2.26 करोड़ की कमी दर्ज की गई है। आज तक की वेब पोर्टल में छपी एक रिपोर्ट में'स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया: टेम्पोरल एनालिसिस एंड पॉलिसी रोडमैप फॉर क्वालिटी एनहांसमेंट' नामक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि साल 2014-15 में देश में 11.07 लाख सरकारी स्कूल थे, जो 2024-25 में घटकर 10.13 लाख रह गए। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या भी 83 हजार से घटकर 79 हजार हो गई।बढ़ी प्राइवेट स्कूलों की संख्या एक तरफ जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.