10 साल बाद सड़क घोटाले का आरोपी जेई गिरफ्तार
मुंगेर, अप्रैल 25 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। सड़क घोटाला कांड संख्या 168/13 में लंबे समय से फरार चल रहे जूनियर इंजीनियर (जेई) ओम प्रकाश कुमार को हेमजापुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे फुलवारी शरीफ, पटना से आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त ओम प्रकाश कुमार, स्वर्गीय जलधर महतो का पुत्र है और वर्तमान में भवन निर्माण विभाग, पटना में पदस्थापित है। वह वर्ष 2013 से ही इस मामले में फरार चल रहा था। बताया जाता है कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुखिया राजकुमार राय के कार्यकाल के दौरान सड़क निर्माण में अनियमितता और गबन का यह मामला सामने आया था। इस कांड में अन्य आरोपितों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन जेई ओम प्रकाश कुमार लगातार फरार था। हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआई संजय कुमार सहित पुलिस टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.