मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर धमाके को लेकर 10 साल के बाद मुजफ्फरपुर में दूसरी बड़ी धमकी मिली है। कोर्ट को उड़ाने की धमकी पहली बार मिली है। 10 साल पहले 30 नवंबर 2015 को तत्कालीन एसपी रंजीत मिश्रा के मोबाइल पर मैसेज भेजकर बाबा गरीबनाथ मंदिर व थर्मल पॉवर को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के तार वैशाली जिले से जुड़े थे। पुलिस ने तब नगर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज की थी। इसमें वैशाली जिले के जुरावनपुर इलाके से राजीव रंजन, संजीव कुमार व संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। अब तक जावेद खान का सुराग नहीं ढूंढ पाई पुलिस : बाबा गरीबनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी देने के लिए जावेद खान के नाम पर मोबाइल सिम लिया था। इसका इस्तेमाल कर तत्कालीन एसपी रंजीत मिश्रा को मैसेज भेजे गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.